अलीगंज। आंवला तहसील के गांव राजपुर कलां और आसपास गांवों में संदिग्ध डेंगू एवं टायफाइड के मरीज लगातार मिल रहे हैं। इससे गांव में लोगों में बेचैनी है। हालांकि गांव के लोगों में अभी तक डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई शिविर नहीं लगाया गया।
मोहित पोरवाल ने बताया कि लगभग आठ दिन से उन्हें बुखार आ रहा है। जांच में टायफाइड आया है। इसके अलावा गांव के धर्मपाल यादव भी संदिग्ध बुखार से पीड़ित हैं। उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा कुछ और भी लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं, लेकिन गांव में अभी तक मच्छरों से बचाव के लिए कहीं भी दवाई का छिड़काव नहीं हुआ है। यही हाल राजपुर कलां के मजरा ग्राम गौटिया का भी है। वहां भी वायरल बुखार के मरीज मिले हैं। लोगों के अनुसार अभी तक इन गांवों में 20 से अधिक वायरल बुखार के मरीज मिल चुके हैं। संवाद
कैंप लगाकर मरीजों का करेंगे स्वास्थ्य परीक्षण : एमओआईसी
मझगवां ब्लॉक के एमओआईसी सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि हम गांव में कैंप लगवाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। साथ में बीडीओ मझगवां भी मौजूद रहेंगे। साफ-सफाई को लेकर भी आगे कदम उठाया जाएगा।