फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के हेल्थ कैंप में उमड़े 350 गांवों के मरीज

Sat, 22 Jul 2017 02:02 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कैंप की सूचना जब आसपास के गांवाें में हुई तो मरीजों का तांता लग गया। 350 गांवों के आठ सौ से अधिक मरीजों का परीक्षण हुआ और मुफ्त में दवाएं दी गईं। इस दौरान 111 मरीजों की खून जांच हुई। डेढ़ सौ मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में एसडीएम ममता मालवीय भी पहुंचीं। शिविर सुबह नौ बजे शुरू होते ही मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ कैलाश चंद्र जोशी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरुचि जोशी, सर्जन डॉ. जेपी मौर्या, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची सिंह, परामर्शदाता डॉ. प्रमोद शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार ने मरीज देखे। फार्मासिस्ट विवेक कुमार व आईडी भट्ट ने मरीजों को निशुल्क दवाएं बांटीं। शिविर में करीब डेढ़ सौ मरीज ऐसे पहुंचे, जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। शिविर में दी गई दवाएं खत्म होने के बाद सीएचसी पर दिखाने को कहा गया। 
विज्ञापन


- एसडीएम ने अमर उजाला फाउंडेशन को दी बधाई--- फोटो 
शिविर में पहुंची एसडीएम ममता मालवीय ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के गरीब महंगे इलाज व दवाइयों के अभाव में दम तोड़ देते हैं। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर से गरीबों को सीधा लाभ मिला है। इसके लिए अमर उजाला को बधाई दी। 

- खुजली, बुखार व नेत्र के मरीज ज्यादा रहे--
सीएचसी के प्रभारी डॉ. कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि बारिश में सबसे ज्यादा खुजली, दस्त, वायरल फीवर, नेत्र से संबंधित बीमारियां होती हैं। इन्हीं बीमारियों के मरीज ज्यादा रहे। मंहगी दवाइयां निशुल्क दी गईं, इससे लोगों को खासी राहत मिलेगी। उन्होंने अच्छा प्रयास बताते हुए अमर उजाला परिवार की सराहना की। 
विज्ञापन


- दांत के मरीजों को होगा जल्दी फायदा ---
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरुचि जोशी ने कहा कि दांतों की बीमारियों से संबंधित दवाइयां काफी महंगी होगी है। इससे लोग इलाज नहीं करा पाते है। अमर उजाला के शिविर में अच्छी कंपनियों की महंगी दवाएं मुफ्त में दी गईं। इससे शिविर में आए मरीजों को काफी फायदा मिलेगा। 

- आंखों का ड्रॉप लेने की रही होड़----
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मरीजों को आंख से संबधित दवाइयां ड्राप आदि निशुल्क बांटी गई। ये दवाएं मरीजों को बाजार से खरीदनी पड़ती हैं। इसलिए शिविर में पहुंचे मरीजों में आई ड्रॉप लेने की ज्यादा होड़ रही। 

- सांस और टीबी के मरीज भी पहुंचे----
जनरल फिजिशियन डॉ. प्रमोद कुमार के मुताबिक शुक्रवार को पूरे दिन शिविर में मरीजों का तांता लगा रहा। इस शिविर की खास बात यह रही कि मौसमी बीमारियों के अलावा इसमें गंभीर बीमारी से ग्रसित मसलन टीबी और सांस के मरीज भी पहुंचे। 

- शुगर के मरीज सबसे ज्यादा मिले
शिविर में 111 लोगों के खून की मुफ्त जांच की गई। इनमें सबसे ज्यादा 47 लोगों को शुगर की बीमारी पाई गई। इनके अलावा टायफाइड के 12 मरीज, पीलिया के 4, खून की कमी 11 और थॉयराइड के 8 मरीज पाए गए। 

इन्होंने कहा शुक्रिया...

- पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा है। बृहस्पतिवार रात गांव के मंदिर पर अमर उजाला फाउंडेशन के कैंप का पता लगा। सुबह होते ही वह दवा लेने शिविर में पहुंच गया।--- सुरेश चंद्र, बिशनपुर गुलड़िया


- पोते ने सुबह अमर उजाला अखबार पढ़ा तो शिविर लगने का पता चला है। वह काम छोड़कर सीधे शिविर में पहुंचे और अपना चेकअप कराया। दवाओं से फायदा होगा। - अब्दुल हसन, टांडा गांव


- आंखों में कई दिनों से दिक्कत थी। कैंप तो बहुत लगे, लेकिन इतनी महंगी दवाएं और वो भी मुफ्त में कभी नहीं दी गईं। डॉक्टर ने अच्छे से देखा।- राम स्वरूप, बिशनपुर गौंटिया

- गरीबों को ऐसी दवाएं निशुल्क मिलीं जिन्हें खरीदना मुश्किल होता है। अमर उजाला ने कई घरों में उजाला किया है। मुफ्त में दवाएं पाकर मरीज काफी खुश हैं।- प्रमोद कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष, व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें