मरीज की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हुआ था हंगामा
पांच दिन पहले सनराइज अस्पताल में भर्ती होने आए एक मरीज की मौत के बाद परिसर के गेट पर हंगामा हुआ था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इज्जतनगर थाना पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
अस्पताल से दोपहर बाद जब मरीज के परिजन शव ले जा रहे थे तो एंबुलेंस चालक से विवाद होने लगा। तभी एक युवक खुद को मीडिया कर्मी बताकर वीडियो बनाने लगा।
अस्पताल के प्रबंधक और कथित मीडिया कर्मी की तकरार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों पक्ष ने एकदूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर उनके पास हैं, मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।