फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पादरी ने प्रॉपर्टी डीलर से 25 लाख रुपये ठगे, अब धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव

Sat, 20 May 2023 11:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पादरी और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पादरी ने 25 लाख रुपये की ठगी कर ली और अब पीड़ित पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। पुलिस ने बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पादरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित को रास्ते में रोककर मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के राधेश्याम एंक्लेव निवासी अजय रस्तोगी प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनका सिविल लाइंस निवासी पादरी सुनील मसीह से एक दुकान और एक पेट्रोल पंप से संबंधी विवाद सुलझाने के लिए 25 लाख रुपये में सौदा हुआ था। विवाद सुलझने के बाद सुनील मसीह रुपये देने में आनाकानी करने लगा।

विज्ञापन

ऑफिस में की तोड़फोड़ 

आरोप है कि रुपये मांगने पर पादरी ने तीन अन्य लोगों के साथ उनके ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की। धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो अजय रस्तोगी ने कोर्ट की शरण ली।

कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पादरी सुनील मसीह और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। अजय का कहना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। शुक्रवार को वह शाम पांच बजे कचहरी से घर लौट रहे थे। रास्ते में चार अज्ञात लोगों ने उनको घेर लिया। उनको पीटकर जख्मी कर दिया। सुनील मसीह ने मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें