फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट कार्यालय कार्य तीन अप्रैल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विदेश मंत्रालय ने कोरोना वायरस के चलते अपने सभी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों में तीन अप्रैल तक आवेदकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। संबंधित कार्यालय के फोन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी एम. नसीम ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत 23 मार्च से तीन अप्रैल तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बरेली में पूछताछ काउंटर और पासपोर्ट अधिकारी से मिलने की सुविधा स्थगित कर दी है। इसलिए आवेदकों से अनुरोध है कि वह अपने पासपोर्ट आवेदन की जानकारी या समस्या निवारण हेतु केवल कार्यालय के दूरभाष नंबर 0581- 2311874 अथवा ईमेल rpo.bareilly@mea.gov.in पर ही संपर्क करें। अपरिहार्य स्थिति में ही कार्यालय में पूर्व अनुमति लेने के बाद ही प्रवेश मिल पाएगा। इसके साथ ही जिन लोगों ने अप्वाइंटमेंट इस अवधि में लिया है, वे अगली तिथि ऑनलाइन ले लें। उन्हेें तीन मौके मिलेंगे और अप्वाइंटमेंट उपलब्धता भी 90 दिन कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें