फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यात्रियों को नहीं होंगी दिक्कतें, बसों के बढ़ेंगे फेरे

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टाफ पर खड़ी बस-
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होली पर यात्रियों को असुविधा न हो और मेहनत करने वाले चालकों, परिचालकों को इनाम मिले, इसके लिए परिवहन निगम ने शुक्रवार से एक अप्रैल तक के लिए प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत जहां कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा, वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। सवारियों मिलने पर नए रूटों पर भी बसें भी दौड़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

लखीमपुर रोडवेज के पास 88 अनुबंधित बसें हैं, जो रोजाना सात रूटों पर दौड़ती हैं। लखीमपुर डिपो की बसें रोजाना 29 से 30 हजार किलोमीटर का सफर तय करती हैं। सामान्य दिनों में रोजाना 10 से 12 हजार यात्री सफर करते हैं, जो होली के दौरान 15 हजार पार होने की उम्मीद है। मौजूदा समय में रोडवेज को रोजाना 10 से 11 लाख रुपये की आय होती है, जो होली पर 13 से 14 लाख तक होने की उम्मीद है। होली पर भीड़ अधिक बढ़ने पर 20 फेरे बढ़ाए जाएंगे।

35 से 44 सौ रुपये तक बोनस की व्यवस्था
प्रोत्साहन योजना के तहत 10 दिन बिना छुट्टी लिए रोज 300 किलो मीटर और 10 दिन में तीन हजार किलो मीटर बसों का संचालन करने वाले चालक व परिचालकों को 3500 रुपये दिए जाएंगे। रोजाना 330 किलो मीटर और 11 दिन में 3300 किलो मीटर बस चलाने पर 4500 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। लक्ष्य पूरा करने वाले चालक-परिचालक को 50 पैसा प्रति किलो मीटर अतिरिक्त भुगतान दिया जाएगा। इसके अलावा रोडवेज के अन्य कर्मचारियों को 1500 से 1800 रुपये बोनस दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। साथ ही कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है जो शुक्रवार से लागू हो जाएगी और एक अप्रैल तक चलेगी। होली पर यात्रियों को सुविधाएं देने का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

- मुकेश मेहरोत्रा, एआरएम लखीमपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें