फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जंक्शन पर यात्री को हार्ट अटैक, डॉक्टर ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ से वंदे भारत ट्रेन से बरेली पहुंचने के बाद एक यात्री को दिल का दौरा पड़ा। वह प्लेटफॉर्म संख्या दो की सीढि़यों के पास लेट गया। परिजनों को लेने जंक्शन पहुंचे चिकित्सक डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हार्ट मसाज देकर मरीज की जान बचाई।
विज्ञापन

डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे वह लखनऊ से आ रहे अपने परिजनों को लेने जंक्शन पहुंचे थे। तभी एक व्यक्ति ने पहचान लिया और एक यात्री को दिल का दौरा पड़ने की जानकारी दी। वह प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर सीढियों के पास लेटा था। लोग उसे घेरकर खड़े थे। मरीज ने अपना नाम सुरेश बताया और कहा कि सुबह दवा नहीं ली थी। उसे हृदय रोग के साथ दौरे भी पड़ते हैं। इसी के इलाज के लिए वह मिलिट्री अस्पताल जा रहा था। उसकी धड़कन काफी मंद पड़ने लगी थी।
मरीज की स्थिति सिंकोप में थी। बेहोशी जैसी हालत में ही उसका हार्ट मसाज किया। करीब पांच मिनट बाद तबीयत में हल्का सुधार हुआ। फिर उसे मौजूद लोगों के सहयोग से एस्केलेटर से नीचे लाया गया। ऑटो चालक को समझाकर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें