फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोडवेज बस अड्डे पर अचानक जमीन पर गिरा यात्री... हो गई मौत; हार्ट अटैक की आशंका

Fri, 05 Dec 2025 04:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के पुराने बस अड्डे पर शुक्रवार दोपहर एक यात्री की मौत हो गई। वह अचानक जमीन पर गिरा और सांस थम गई। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
शव के पास खड़ी मृतक की परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के पुराने रोडवेज बस अड्डे पर शुक्रवार को एक यात्री की अचानक मौत हो गई। बस अड्डा स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। वहीं मृतक के परिजनों के मुताबिक हार्ट अटैक से जान गई है।

कोतवाली क्षेत्र के बमनपुरी निवासी कैलाश गुप्ता शुक्रवार दोपहर बरेली से काशीपुर जाने के लिए पुराना रोडवेज बस अड्डा पहुंचे थे। काशीपुर में उनकी किसी रिश्तेदारी में शादी का आयोजन है। कैलाश गुप्ता के साथ उनकी बहन और भांजा पंकज भी था।

कुछ ही पलों में निकल गई जान

विज्ञापन

पंकज ने बताया कि ई-रिक्शा से उतरने के बाद वह मां के साथ बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसके मामा कैलाश गुप्ता को अचानक हार्ट अटैक आ गया। वह जमीन पर गिर गए। कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई।

प्रभारी एआरएम प्रियांशु पाठक ने बताया कि बस अड्डा परिसर में यात्री की मौत हुई है। इस संबंध में पुलिस और उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। यात्री पहले से बीमार था। परिवार के लोगों का कहना है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें