फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरेली एयरपोर्ट पर छह फीसदी से ज्यादा बढ़े यात्री, 47 हवाई अड्डों को पछाड़ा

Sat, 10 Oct 2026 01:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली हवाई अड्डे पर 2024-25 के मुकाबले पांच फीसदी से ज्यादा इजाफा हुआ है। यात्रियों की संख्या में वृद्धि के मामले में बरेली एयरपोर्ट ने 71 में से 47 हवाई अड्डों को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन
बरेली हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर देश में घरेलू उड़ानें उपलब्ध कराने वाले कई हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्या घट रही है, दूसरी ओर बरेली हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या में 2024-25 के मुकाबले पांच फीसदी से ज्यादा इजाफा हुआ है। यात्रियों की संख्या में वृद्धि के मामले में 71 हवाई अड्डों में बरेली हवाई अड्डे ने 47 को पीछे छोड़ दिया है। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बरेली हवाई अड्डे से बंगलूरू और नवी मुंबई के लिए उड़ान थी। दिल्ली और नोएडा की उड़ान पिछले महीनों ही शुरू हुई है। इसके बाद हवाई अड्डे की रैंकिंग में तेजी से सुधार हो रहा है। हवाई अड्डे पर औसतन 400- 420 यात्रियों का आवागमन रोज होता है।

इन हवाई अड्डों पर भी बढ़े यात्री 
यात्रियों की संख्या में ज्यादा इजाफा वाले हवाई अड्डों में बरेली के मुकाबले आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, अयोध्या के अलावा उत्तराखंड के देहरादून व पंतनगर हवाई अड्डे शामिल हैं। इन हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्या में 29 फीसदी तक वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


मुरादाबाद में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इसके अलावा कुछ अन्य हवाई अड्डे भी शामिल हैं। हवाई अड्डा निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों की संख्या में वृद्धि हवाई अड्डे के प्रबंधन और सेवाओं की बेहतरी को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें