फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र लोगों को मतदाता सूची शामिल कराएं कार्यकर्ता : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसआईआर के दौरान मतदाताओं के नाम कटने के बाद अब भाजपा 22 से 24 नवंबर तक प्रदेशव्यापी मतदाता जोड़ो अभियान चलाएगी। कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर वंचित पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने सूची में शामिल कराने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को हुई कार्यशाला में जिला प्रभारी दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के 16-17 करोड़ नागरिक हैं, जबकि मतदाता सूची में 13.56 करोड़ नाम ही दर्ज हैं। करीब 3.44 करोड़ पात्र लोग मतदाता सूची से बाहर हैं। कार्यकर्ता से दो-तीन बूथों की जिम्मेदारी लेकर छूटे पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाएं।
जिला प्रभारी ने कहा कि शादी के बाद मायके से ससुराल गईं महिलाओं के नाम भी सूची में शामिल कराएं। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के नाम भी मतदाता सूची में जुड़वाएं।जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि अभियान में पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 17 और 18 नवंबर को विधानसभा स्तर पर होने वाली कार्यशाला में प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। यहां राज्यसभा सदस्य श्रुति गंगवार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिपं की प्रशासक रश्मि पटेल, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, रविंद्र सिंह राठौर, राजकुमार शर्मा, दुष्यंत गंगवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें