ट्यूलिया व धंतिया समेत आसपास के गांवों में की बैठक
अधिकारियों ने ट्यूलिया और धंतिया सहित आसपास के गांवों में बैठकें कीं। टाउनशिप के शुरुआती चार सेक्टर इन्हीं दो गांवों में विकसित किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक गांव-गांव बैठकों का उद्देश्य किसानों की शंकाएं को दूर करना है। टीम किसानों की आपत्तियों और मुआवजे से संबंधित बिंदुओं की विस्तृत सूची तैयार कर अपने साथ ले गई है, जिसके आधार पर आगे की रिपोर्ट लखनऊ भेजी जाएगी।
आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता राजेंद्र राम नाथ ने बताया कि योजना को विकसित करने में पूरा सहयोग मिल रहा है, किसानों को जमीन का पूरा प्रतिकर दिया जाएगा। लैंड पूलिंग स्कीम जमीन देने वाले किसानों से जल्द ही रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराने के लिए निबंधन विभाग को पत्र भेजा है, जिसका शुल्क भी जमा करने की तैयारी है। किसानों के एग्रीमेंट रजिस्टर्ड होने के बाद जल्द ही प्लॉट आवंटित होंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही ओवरहैड टैंक, सीवर लाइन, सड़क आदि का निर्माण शुरू किया जाएगा।