फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग की जमीन पर कब्जे करा दिए

Tue, 21 Feb 2017 01:03 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Parking on the ground made the possession - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम ने दुकानों के आगे रोजाना आड़े तिरछे खड़े होने वाले वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने के लिए तीन करोड़ की लागत से पार्किंग और नाला निर्माण स्वीकृत कराया। अयूब खां चौराहे से चौपुला चौराहे तक बनने वाली इस पार्किंग और नाले पर अभी से अनाधिकृत कब्जे हो गए। पार्षद राम मिलन यादव की डेयरी का आधा हिस्सा भी पार्किंग की जमीन पर है।  ठेकेदार ने पार्किंग निर्माण का काम भी काफी समय से रोक रखा है। 
विज्ञापन

अयूब खां चौराहा यानी पटेल चौक से चौपुला तक नगर निगम तीन करोड़ की लागत से पार्किंग बननी तय है।  किनारे से 75 लाख से ज्यादा की लागत से नाला बन रहा है। इधर जमीन पर कब्जे हो चुके हैं। चौपुला के निकट पार्षद राम मिलन यादव भैंसें सड़क पर बंधती हैं। बबलू सर्विस सेंटर, शर्मा इंटर प्राइजेज, कानपुर धमाका सेल, केबी मोटर्स, रजा मोटर्स, लक्ष्मी मोटर्स, निर्मल मोटर्स, गुड स्टार, कूलिंग प्वाइंट कार एसी, परवेज एसी, सिंह सर्विस सेंटर, खालसा मोटर्स, राजेंद्र आटो इलेक्ट्रिक, असगर आटो इलेक्ट्रिक ताहिर रेडियो सर्विस के अलावा बड़े शो रूम के आगे भी पार्किंग में कब्जे हो चुके हैं। रोड के दूसरी ओर विशाल मेगामार्ट के आगे भी अनधिकृत पार्किंग है।  यहां खरीदारी करने वाले ग्राहक बेसमेंट पार्किंग में 30 से 50 रुपये देकर अपने वाहन खड़े करते हैं लेकिन जो ग्राहक अंदर अपने वाहन पार्क नहीं करते, वह बाहर अपने दो पहिया या चार पहिया वाहन लगा देते हैं। इसके अलावा एमरॉन बैटरी, लिक्वार्ड, बबलू मोटर्स, एटलस ट्रेेवल्स, अशोक मोटर्स समेत 20 से ज्यादा दुकानों के आगे और पेट्रोल पंप के आस-पास आगे अतिक्रमण होने से हर घंटे जाम लगता है।

पटेल चौक से चौपुला तक पार्किंग और नाला निर्माण का काम चल रहा है। ठेकेदार ने काम थोड़ा स्लो कर रखा है। अतिक्रमण हटवाने का प्लान तैयार है। चुनाव की वजह से अभी तक टीम अतिक्रमण हटाने नहीं गई। जल्दी ही यहां से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। पार्षद की डेयरी भी हटेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-सूरजपाल, चीफ इंजीनियर नगर निगम  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें