पारे ने पकड़ी स्पीड: 41. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया संडे का तापमान
- फोटो : पारे ने पकड़ी स्पीड: 41. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया संडे का तापमान
रविवार को ‘रवि’ का दिन था तो उसने अपनी उपस्थित दर्ज कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सुबह 9 बजे के बाद ही तापमान ने स्पीड पकड़ ली। दोपहर बारह बजे तक यह 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि इसमें मौसम विभाग की खबर लोगाें को एक राहत दे सकती है। इनके मुताबिक अगले एक से दो दिन में मौसम बदलेगा और रिमझिम फुहाराें का आनंद मिलेगा। तापमान भी पांच डिग्री घट सकता है।
मई माह में एक हफ्ते बाद तापमान 40 डिग्री से आगे निकलना शुरू हुआ है। शनिवार को यह 42 डिग्री पर पहुंच गया था, रविवार को इससे कुछ कम रहा लेकिन फिर भी 41. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। दोपहर 12 बजे के बाद चिलचिलाती गर्मी ने लोगाें को परेशान कर दिया। आलम ये था कि सीधी धूप में निकलना मुश्किल था। जमीन भी बुरी तरह तप रही थी, तारकोल तक गलता हुआ दिखा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। यह 24. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 8 मई और इसके बाद कुछ दिनाें में मौसम बदलने के संकेत है। बारिश के साथ तापमान में बदलाव हो सकता है। संभावना है कि अधिकतम तापमान 39 से 35 डिग्री तक रहेगा।
पिछले एक सप्ताह का मौसम
तिथि अधिकतम तापमान
07 मई 41.6 +3
06 मई 42.0 +3
05 मई 40.5 +2
04 मई 39.8 +1
03 मई 38.5 +0
02 मई 38.6 +0
01 मई 36.1 -3