फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आसान रहा पेपर, अब सता रही मेरिट की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से रविवार को जिले के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। परीक्षा के बाद केंद्रों से बाहर निकलते अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान बताया। साथ ही, मेरिट अधिक जाने की चिंता भी जताई। कुछ ने गणित के सवालों को उलझाऊ बताया।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र में हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन व गणित के 25-25 सवाल आए। 100 प्रश्नों को हल करने के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया गया। इसमें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान आदि से संबंधित सवाल आए। एनटीए के शहर समन्वयक वीके मिश्रा के अनुसार पहली पाली में 12 केंद्रों पर पंजीकृत 7,820 में से 7,135 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में 28 केंद्रों पर पंजीकृत 15,751 में से 12,257 अभ्यर्थी हाजिर रहे।
विज्ञापन



प्रश्नपत्र को हल करने के लिए पर्याप्त समय मिला। गणित के सवालों को हल करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा। - दीपू, फर्रुखाबाद

पेपर आसान रहा। मेरिट अधिक जाने के आसार हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा हूूं। अच्छे परिणाम की उम्मीद है। - विशाल, शाहजहांपुर

सामान्य अध्ययन के कुछ सवालों का सटीक जवाब नहीं दे सका। शेष प्रश्नों को निर्धारित समय में हल कर दिया। -जावेद, मुरादाबाद

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हूं। गणित के सवाल थोड़े कठिन लगे। ओवरऑल पेपर अच्छा हुआ है। - सुषमा, पीलीभीत
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें