फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आसान आया पेपर, मुस्कुराते हुए केंद्र से बाहर आए अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा 33 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें पेपर आसान आने पर अभ्यर्थी मुस्कुराते हुए परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते नजर आए।
विज्ञापन

एनटीए के शहर समन्वयक वीके मिश्रा के अनुसार पहली पाली में पंजीकृत 2,026 में से 1,434 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इसमें 70 प्रतिशत हाजिर रहे। वही, दूसरी पाली में पंजीकृत 17,927 में से 14,315 अभ्यर्थी हाजिर रहे। इसकी उपस्थिति 80 प्रतिशत रही। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर में हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन व गणित प्रत्येक विषय के 25 सवाल थे। 100 प्रश्नों को हल करने के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया गया। इसमें प्रथम पेपरलेस बजट प्रस्तुति, फीफा विश्व कप, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, क्रिकेट आदि से संबंधित सवाल आए। परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर सामान्य स्तर का रहा। ऐसे में उन्हें हल करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। कई अभ्यर्थियों ने समय पूर्व ही परीक्षा को हल कर लिया।



पेपर अच्छा हुआ है। आसान सवाल आए थे। काफी समय से तैयारी कर रहा था, इसलिए निर्धारित समय में हल कर लिया। - शिवा मिश्रा, अभ्यर्थी, फर्रुखाबाद

मुझे गणित के सवालों ने उलझाया, क्योंकि इसमें मेरी अच्छे से तैयारी नहीं थी। शेष सवालों का जवाब देने में अधिक समय नहीं लगा। - आशीष सक्सेना, अभ्यर्थी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं एसएससी सीजीएल की तैयारी कर रहा हूं। ऐसे में पेपर काफी आसान लगा। दिए समय से पहले इसे हल कर दिया। - शिवम, अभ्यर्थी, मुरादाबाद

पूरा पेपर हल किया है। सामान्य अध्ययन के सवाल भी ठीक रहे। इसकी तैयारी कर रही थी, इसलिए पढ़ा हुए प्रश्न आए। -गुलशन, अभ्यर्थी, मुरादाबाद
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें