फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथ यात्रा से विकास भवन रोड पर लगा जाम

विज्ञापन
भगवान जन्नाथ की यात्रा निकलने के दौरान काफी देर तक जाम की स्थिति रही। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रामपुर गार्डन का बंद गेट भी नहीं खुला तो बढ़ी मुसीबत, अयूब खां चौराहा भी प्रभावित

बरेली। आनंद आश्रम से निकली जगन्नाथ यात्रा से विकास भवन रोड पर जाम लग गया। रामपुर गार्डन का बंद गेट भी नहीं खोला गया जिससे मुसीबत और बढ़ी। पुलिस ने मशक्कत के बाद करीब आधा घंटे में जाम खुलवाया।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के दिन सड़कों पर अपेक्षाकृत वाहनों की संख्या कम थी। बावजूद आनंद आश्रम से निकली जगन्नाथ यात्रा के दौरान दोपहर के वक्त जाम की स्थिति बन गई। विकास भवन रोड पर काफी संख्या में वाहन और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से पुलिस प्रशासन की व्यवस्था धरी रह गई। चौपुला दिशा में आवागमन पहले से प्रभावित है, ऐसे में दिक्कत ज्यादा होने पर यातायात पुलिसकर्मियों के साथ ही सिविल पुलिस ने भी जाम खुलवाने को मशक्कत की। रामपुर गार्डन का गांधी उद्यान दिशा का गेट स्थानीय लोगों ने बंद कर रखा है। इसे लेकर दो दिन से विरोध की स्थिति है। रविवार को भी यह गेट बंद था जिसकी वजह से विकास भवन रोड पर जाम में फंसे वाहनों को डायवर्ट करना मुश्किल हो गया। आधा घंटे उहापोह की स्थिति बनी रही। इस रोड के जाम का असर श्यामगंज पुल व अयूब खां चौराहा तक दिखाई दिया। वहां भी दोपहर में कुछ समय के लिए जाम के हालात बने, बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

शोभायात्रा की वजह से कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी। तुरंत ही व्यवस्था सामान्य कर ली गई। मैंने खुद मुआयना किया था। मेरी जानकारी के मुताबिक रामपुर गार्डन का बंद गेट खोल दिया गया है। - राममोहन सिंह, एसपी यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें