फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद-रामपुर के बाद बरेली में भी ड्रोन की दहशत, ग्रामीणों का दावा- रात में दिखती है चमकीली वस्तु

Tue, 22 Jul 2025 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

अमरोहा-मुरादाबाद और रामपुर के बाद अब बरेली जिले तक ड्रोन की दहशत फैल गई है। हाफिजगंज, शाही व फतेहगंज पूर्वी इलाके में ग्रामीणों ने रात में ड्रोन देखे जाने का दावा किया गया है। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया ड्रोन देखे जाने का दावा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात के समय आसमान में मंडराते ड्रोन या उनसे मिलती जुलती संरचना वाली वस्तु ग्रामीणों में दहशत बढ़ा रही है। वह रतजगा कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर कई वीडियो फोटो वायरल किए जा रहे हैं। पुलिस भी इस तरह की कॉल व अफवाहों से परेशान है।

विज्ञापन


बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र के गांव कुंवरपुर बंजरिया में सोमवार रात दो बजे आसमान में ड्रोन जैसा कुछ उड़ता देखा गया। इससे डरे ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर काटी। उधर, शाही और फतेहगंज पूर्वी इलाके में ड्रोन जैसी चीज देखे जाने का दावा किया गया है। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। हालांकि अमर उजाला इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ग्रामीणों का दावा- आसमान में उड़ते देखे ड्रोन
हाफिजगंज क्षेत्र में दो दिनों पहले गांव कुंवरपुर बंजरिया के सटे गांव भंडसर में चार घरों से चोरी हो गई थी, इससे डरे-सहमे ग्रामीण अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं। सोमवार रात गांव कुंवरपुर बंजरिया में ड्रोन उड़े तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई। क्षेत्रीय पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक मौके पर जांच पड़ताल की गई लेकिन ड्रोन जैसी कोई चीज नहीं दिखी। ग्रामीणों को समझाया गया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: अमरोहा-संभल और मुरादाबाद के बाद अब रामपुर में भी ड्रोन से दहशत, शक में ग्रामीण कर रहे लोगों की आईडी चेक

इन इलाकों में देखे जाने का दावा
शाही थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव में ग्रामीणों ने ड्रोन देखे जाने का दावा किया है। उनका कहना है कि सोमवार रात गांव के आसपास ड्रोन उड़ता देखा गया। उधर, फतेहगंज पूर्वी के पडेरा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने सोमवार रात ड्रोन जैसी चीज उड़ती देखी है।

22 दिन पहले भी फैली थी खबर
हाफिजगंज क्षेत्र में 22 दिन पहले गांव सुंदरी, नरहरपुर, राजघाट बिजामऊ, हरहरपुर, बड़ेपुरा, परेवा समेत कई गांव में ड्रोन देखे जाने का दावा किया गया था। हालांकि उस वक्त भी इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी थी। मंडल के जिला बदायूं के गांव बगरैन में 20 जुलाई की रात छह ड्रोन देखे गए। इससे पहले पीलीभीत में भी ड्रोन दिखे गए थे। अब फिर से ऐसी खबरें फैलने लगी हैं।
विज्ञापन

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि कई लोगों ने व्यावसायिक रूप से भी कामकाज के लिए ड्रोन खरीद रखे हैं। इवेंट मैनेजमेंट व बरातों में इनका खूब प्रयोग होता है। हालांकि गांव में रात के वक्त ड्रोन उड़ाने का औचित्य समझ नहीं आ रहा है। हाफिजगंज थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर गश्त की थी, लेकिन ड्रोन नहीं मिला। पुलिस से नियमित गश्त को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें