ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बाबा कैलाशगिरी मणि मार्ग किनारे पानी भरे गड्ढे में शव देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसपर कोतवाल जगत सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर छानबीन की।
इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि शव को बाहर निकाला गया देखा तो शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं थी। चेहरे पर खरोंच के निशान थे जो जंगली जानवर के लग रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।