फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावः कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दावेदार आज कराएंगे नामांकन

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए बेरिकेडिंग लगाई, पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

शुक्रवार को बैंक में चालान जमा करने के लिए संभावित प्रत्याशियों की लगी लाइन

बरेली। भारी तादाद में नामांकन पर्चों के बिकने के बाद अब शनिवार से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन शुरू होगा। जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन कलक्ट्रेट और अन्य तीन पदों के नामांकन खंड विकास कार्यालय में होंगे। जिसकी तैयारियां शुक्रवार को अवकाश के बावजूद जारी रहीं। देर रात तक सभी इंतजाम कर लिए गए।
विज्ञापन

शनिवार से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया रविवार को समाप्त होगी। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट और ब्लॉक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अबकी बार 60 सीटों के नामांकन के लिए सिर्फ दो दिन ही हैं, इसे देखते हुए कलक्ट्रेट परिसर के अपर जिलाधिकारी नगर के न्यायालय कक्ष, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के न्यायालय कक्ष के साथ अपर नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के कार्यालय कक्ष में नामांकन होंगे। प्रत्येक कक्ष के सामने उस कक्ष में होने वाले नामांकन के वार्डों की सूची भी लगा दी गई है। बता दें कि इससे पहले जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में नामांकन होते थे। उधर, मतदान के लिए जिले में 1628 मतदान केंद्र, 3879 मतदान स्थल बनाए गए हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए 4644 पोलिंग पार्टियां बनाकर 18576 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 280 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और 15 रिटर्निंग ऑफिसर के अलावा 30 जोनल मजिस्ट्रेट को चुनाव निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चालान जमा करने के लिए लगी लंबी लाइन

शनिवार से शुरू हो रहे नामांकन प्रक्रिया से पहले चालान जमा करने के लिए शुक्रवार को एसबीआई बैंक में अतिरिक्त काउंटर खोले गए। चालान जमा करने के लिए बैंक के बाहर लंबी लाइन लगी रही। उधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि अगर किन्हीं कारणों के चलते किसी संभावित प्रत्याशी का चालान जमा नहीं हो सकेगा तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं। निर्वाचन अधिकारी के पास में भी जमानत राशि जमाकर ट्रेजरी से रसीद ले सकते हैं। जिसके निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत में आरओ की जिम्मेदारी सीडीओ संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें