फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावः जिला पंचायत सदस्य के तीन नामांकन पत्र और खारिज

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

अब 60 वार्डों में 914 दावेदार, नाम वापसी के बाद आज मिलेंगे सिंबल

बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की दूसरे दिन हुई जांच में तीन आवेदन पत्र और खारिज हो गए। अब 60 वार्डों में 914 दावेदार रह गए हैं। बुधवार को अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी के बाद प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए तीन-चार अप्रैल को दावेदारों ने नामांकन पत्रों को कलक्ट्रेट में सहायक रिटर्निंग आफीसर के समक्ष दाखिल किया था। पांच अप्रैल से नामांकन पत्रों की जांच हुई तो पहले दिन कम उम्र के कारण दो नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए थे। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच सुबह से शुरू हो गई थी। एआरओ आरबी सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच में वार्ड सात के सौरभ को आवेदन में जमानत राशि कम होने, वार्ड 10 के टिंकू का आवेदन पिछड़ावर्ग की सीट से भरा होने और वार्ड 16 की अख्तरी बेगम का नाम वोटर लिस्ट में न होने के कारण खारिज कर दिया गया। एआरओ जगमोहन ने बताया कि जांच में 919 आवेदन पत्रों में 914 सही पाए गए है और कुल पांच में खामियां मिलने पर उन्हें निरस्त कर दिए गया हैं। सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि बुधवार को सुबह आठ से तीन बजे तक नाम वापसी होगी और तीन बजे के बाद से प्रतीक आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें