फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव : प्रत्याशियों को आवंटित हुए चुनाव चिह्न

Wed, 12 Feb 2025 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा/रामनगर/भुता। पंचायत उपचुनाव में मंगलवार को नाम वापसी के बाद शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। इसके साथ ही प्रत्याशी चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। ज्यादातर जगह एक ही नामांकन होने के चलते प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
विज्ञापन

ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत भमोरा के प्रधान की 25 अक्तूबर 2024 में मृत्यु हो गई थी। रिक्त पद पर कराए जा रहे उपचुनाव में कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन जमा किए। मंगलवार को इनमें से तीन ने नाम वापस ले लिया। शेष पांच उम्मीदवारों को आरओ प्रदीप कुमार ने चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए।
वहीं, ग्राम पंचायत अंजनी में प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां कुल छह नामांकन हुए थे। तीन ने नाम वापस ले लिया। यहां 19 फरवरी को चुनाव होना है।
विज्ञापन

ब्लॉक भुता के गांव रम्पुरा प्रवीन में मुन्नी देवी ग्राम प्रधान के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। ग्राम पंचायत कुआंडांडा में कुलदीप सिंह, मंडोरा में वसुंधरा, मेहतरपुर तेजा सिंह में मोहम्मद मियां और पड़ोली में नन्हेलाल निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए।
एडीओ (पंचायत) मनीष अग्रवाल ने बताया कि रम्पुरा गांव में कुल चार नामांकन हुए थे। जांच में दो खारिज हो गए। एक ने पर्चा वापस ले लिया।

निर्विरोध चुने गए नौ ग्राम पंचायत सदस्य
मीरगंज। विकास खंड मीरगंज में नौ ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। ग्राम पंचायत बल्लिया में फकीर चंद और हरप्यारी, नंदगांव में नूर बी, सिल्लापुर में दीपांती, पैगानगरी में अल्ताफ हुसैन को ग्राम पंचायत सदस्य चुना गया है। खमरिया सानी में राजकुमारी, बीथम नौगमां में हरनाम, सुजातपुर में फिरदौस बेगम और ठिरिया खुर्द में लीलावती निर्विरोध निर्वाचित हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें