फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सजने लगे शिवालय, कल उमड़ेंगे भोले भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन के पवित्र माह के पहले सोमवार को शहर के नाथमंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। शिवभक्तों को दर्शन-पूजन और अभिषेक करने में कोई परेशानी न हो इसके के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर परिसरों में सजाया जा रहा है, बांस-बल्लियां लगाई जा रही हैं, लाइटिंग की जा रही है।
विज्ञापन

प्रमुख रूप से बाबा अलखनाथ मंदिर, बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर, श्री बनखंडीनाथ मंदिर, बाबा धोपेश्वरनाथ मंदिर, श्री तपेश्वरनाथ मंदिर, श्री मढ़ीनाथ मंदिर, श्री पशुपतिनाथ मंदिर में बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। इन मंदिरों में व्यवस्था संभाालने के लिए स्वयंसेवक लगाए जा रहे हैं। त्रिवटीनाथ मंदिर में स्वयंसेवक लाल टी-शर्ट में मौजूद रहेंगे। बाहर गाड़ियां खड़ी करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों के शिवालयों में भी व्यवस्था बनाई जा रही है। रविवार से कांवड़ियों के जत्थों के पहुंचने लगेंगे।

प्रत्येक सोमवार को निकलेगी रुद्राभिषेक यात्रा
बरेली। नाथनगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से शृंखलाबद्ध रुद्राभिषेक साप्ताहिक यात्रा की शुरुआत 10 जुलाई से हो रही है। यह 21 अगस्त तक चलेगी। समिति की ओर से पहले सोमवार को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को प्रथम चरण में बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम होगा। इसके लिए श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर से प्रात: छह बजे यात्रा निकाली जाएगी। यह कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष बृजवासी अग्रवाल के नेतृत्व में होगा। इसी तरह प्रत्येक सोमवार को अलग-अलग नाथमंदिरों में कार्यक्रम रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें