फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सोमवार को सुबह बरेली आएगी भारत गौरव ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने शनिवार को भारत गौरव ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है। योग नगरी ऋषिकेश से चलकर यह ट्रेन सोमवार 10 जुलाई को सुबह 7:10 बजे बरेली आएगी। पांच मिनट ठहराव के बाद शाहजहांपुर के लिए रवाना हो जाएगी। दक्षिण भारत यात्रा के बाद 20 जुलाई को यह ट्रेन सुबह 8:36 बजे बरेली जाएगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅर्पोरेशन लिमिटेड भारत गौरव ट्रेन की 767 सीटों की बुकिंग एक माह पहले से कर रहा है। बरेली से अब तक 82 लोगों ने बुकिंग कराई है। भारत गौरव ट्रेन मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम व कन्याकुमारी की यात्रा कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें