फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीएसी के हेड कांस्टेबल को लगीं दो गोलियां, हालत गंभीर

Fri, 09 Aug 2024 06:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीएसी फायरिंग रेंज में अभ्यास करके लौट रहे हेड कांस्टेबल के हाथ से कार्बाइन छूटी तो उससे हुए दो फायर हो गए। दोनों गोलियां साथी हेड कांस्टेबल सोबरन पाल के पेट के पार हो गईं। एसएसपी और पीएसी कमांडेंट ने निजी अस्पताल में भर्ती घायल का हालचाल लेकर बेहतर उपचार कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना तिर्वा के गांव एमा निवासी सोबरन पाल (58) पीएसी आठवीं वाहिनी बरेली में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। उनकी कंपनी की ड्यूटी लखीमपुर खीरी में लगी है। वहां से कंपनी के चिह्नित स्टाफ को वार्षिक निशानेबाजी प्रशिक्षण के लिए बुधवार सुबह वाहिनी मुख्यालय बुलाया गया था। यहां फायरिंग रेंज में अभ्यास के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे सोबरन व उनके साथी लखीमपुर खीरी वापस लौटने के लिए गाड़ी में बैठ रहे थे।
इसी दौरान उनके साथी हेड कांस्टेबल रामकुमार की कार्बाइन हाथ से छिटककर नीचे गिर गई। उससे अचानक ही दो फायर हो गए। दोनों गोलियां सोबरन पाल के सीने के नीचे और पेट में बांयी ओर घुस गईं। इससे सोबरन चीखते हुए गिर गए। रामकुमार भी स्थिति से अवाक रह गए और साथियों संग उन्हें उठाया। क्वार्टर गार्ड रामनाथ राणा समेत पीएसी स्टाफ उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां प्रारंभिक परीक्षण के बाद उन्हें सेटेलाइट रोड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य, पीएसी कमांडेंट आकाश तोमर ने अस्पताल में डॉक्टरों से बात करके एक्सरे व एमआरआई की रिपोर्ट देखी। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों गोलियां पार निकल चुकी हैं। रक्तस्राव रुक जाए तो खतरा ज्यादा नहीं रहेगा। अधिकारियों ने ही फोन से सोबरन के बेटे नीलेश को सूचना दी। वह दिल्ली में थे, बरेली के लिए रवाना हो गए।

घटना महज इत्तफाक, साथी का कसूर नहींएसएसपी ने फॉरेंसिक टीम भेजकर मौका मुआयना कराया। एसएसपी व कमांडेंट ने घायल सोबरन के बयान दर्ज किए। एसएसपी के मुताबिक वीडियो पर दिए गए बयान में सोबरन ने बताया कि यह घटना महज इत्तफाक थी। इसमें साथी का कोई कसूर नहीं है।



वर्जन
परिसर में प्रशिक्षण से लौटते वक्त साथी की कार्बाइन गिरने से हेड कांस्टेबल सोबरन पाल को गोलियां लगी हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है। उनका इलाज कराया जा रहा है। - आकाश तोमर, कमांडेंट पीएसी, आठवीं वाहिनी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें