सिपाही ने अश्लील वीडियो फोटो भी बनाए
सिपाही ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाता रहा। फिर शादी का झांसा देकर उसे पत्नी की तरह कैंट थाना क्षेत्र में अपने साथ रखा। इसी साल जुलाई में जब उसने शादी का दबाव बनाया तो विपिन ने इनकार कर दिया। विरोध पर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी।
कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है। युवती का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। साथ ही पीएसी मुरादाबाद के अधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।