फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवकों ने सरेराह युवती से की छेड़खानी, दोनों पक्षों में मारपीट, गांव में तनाव

Mon, 28 Aug 2023 10:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी के बाद मारपीट हो गई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव फैल गया। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।  
विज्ञापन
गांव में पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात दूसरे समुदाय के युवकों ने युवती से छेड़खानी की। इस पर युवती के परिजनों ने मुख्य आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो मारपीट हो गई। आरोपी पक्ष ने युवती पक्ष के लोगों पर धर्मस्थल में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। दूसरे पक्ष ने परिवार की बेटी के अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की बात कही। इससे गांव में तनाव बढ़ गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर गांव में नाकेबंदी कर दी।

विज्ञापन


गांव निवासी युवती की किशोरावस्था में स्कूल में पढ़ाई के दौरान दूसरे समुदाय के सहपाठी छात्र से बातचीत होती थी। बताया जा रहा है कि पुरानी चैटिंग और एक वीडियो को अश्लील बनाकर अब वायरल किया जा रहा था। युवती के बारे में इस तरह की चर्चा उसके परिजनों को पता लगी तो उन्होंने नाराजगी जताई। 

ये भी पढ़ें- Video: गदर-2 देखने गए युवक को आया हार्टअटैक, CCTV में कैद हुई मौत की दर्दनाक 'फिल्म'; मॉल में छाया मातम
विज्ञापन

 

रास्ते में रोककर युवती से की छेड़खानी 

युवती पक्ष के मुताबिक, उनकी बेटी जब शाम सात बजे घर की ओर आ रही थी तभी दूसरे समुदाय के उसके सहपाठी और कुछ लड़कों ने उसे रास्ते में रोककर छेड़खानी की। कहा कि तुम्हारी चैटिंग व वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। युवती ने घर जाकर इसकी शिकायत परिजनों से की। वह कुछ लोगों के साथ दूसरे समुदाय के युवक के घर पहुंचे और शिकायत की। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। 

विज्ञापन

युवती पक्ष के लोग लौटकर आ रहे थे तभी उन्हीं के समुदाय से जुड़े कुछ राजनैतिक लोग पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने दूसरे समुदाय के धर्मस्थल के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद दूसरे समुदाय के लोग भी एकजुट हो गए। तनातनी के बीच एसपी देहात चार थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। गांव में अंदर से बाहर तक पुलिस तैनात कर दी गई है।

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि एक युवती की बताई जा रही चैटिंग वायरल होने का आरोप लगाकर मारपीट की गई थी। यह दो समुदायों का नहीं बल्कि दो परिवारों से जुड़ा मामला है। इसे तूल देने की कोशिश की गई। धर्मस्थल का एक शीशा टूट गया था। जिसे सही करा दिया गया। एक युवक से पूछताछ की जा रही है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें