फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हर रंग के कपड़ों से मैच कर रहे ऑक्सिडाइज्ड झुमके

Mon, 18 May 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। युवतियों के बीच ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का क्रेज है। गर्मियों में हर रंग की कुर्ती व टॉप पर चलने वाली इस तरह की ज्वेलरी के प्रति दीवानगी का आलम है। हल्के व भारी सभी डिजाइन के ऑक्सीडाइज्ड झुमके कॉलेज जाने वाली युवतियों और कामकाजी महिलाओं की पहली पसंद बने हुए है।
विज्ञापन

बड़ा बाजार में वर्ष 1961 से झुमके बेच रहे मोहम्मद फर्जान ने बताया कि ऑक्सीडाइज्ड झुमके किशोरियों, कॉलेज जाने वाली युवतियों से लेकर कामकाजी महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। सभी को रोजाना बाहर जाने-आने के दौरान ज्वेलरी को लेकर दुविधा होती है। ऑसीडाइज्ड झुमने ने उनके असमंजस को दूर कर दिया है। इन दिनों विभिन्न वैराइटी के झुमके बाजार में उपलब्ध हैं। गर्मियों में इनकी मांग भी बढ़ी है। इसकी कीमत पचास से 150 रुपये तक है। एक अन्य विक्रेता मनोज ने बताया कि युवतियां गर्मियों में हर रंग के वस्त्र पहन रही हैं। उसके अनुसार ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी सभी पर चल जाती है। झुमकों का ट्रेंड अधिक है, क्योंकि वे स्टाइलिश भी लगते हैं।
सुंदर लगती है ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी
मेरे लिए स्टाइल का अर्थ कंफर्ट है। सोने-चांदी के झुमके खो सकते है, लेकिन ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी सुंदर लगती है। मैं इसे कुर्ती पर पहनती हूं। - मनीषा, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं कॉलेज के साथ जॉब भी कर रही हूं। तैयार होने के लिए समय नहीं मिलता। ऐसे में ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी बेहतर विकल्प प्रदान करती है। - दिव्या, छात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें