फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओवरहेड टैंक का निर्माण अधूरा छोड़ा, ग्रामीण परेशान

Fri, 12 Dec 2025 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। विकासखंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत गरगइया और ग्राम पंचायत ईधजागीर के मोहल्ला यासीन नगर में जलापूर्ति का संकट दूर करने के लिए बनाए जा रहे ओवरहेड टैंक का निर्माण अधूरा छोड़कर ठेकेदार फरार हो गया है। इसके चलते काम ठप पड़ा है। ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जलजीवन मिशन की ओर से पाइप लाइन बिछाने के साथ ही ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। गांव वालों ने बताया कि कुछ दिन तो काम चला, अब लंबे समय से ठेकेदार फरार है। ओवरहेड टैंक अधूरा है। गांव में पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत भी नहीं कराई गई है। इसके चलते राह चलना मुश्किल है।गांव के अगरूर ने कहा कि ओवरहेड टैंक का टांचा अधूरा खड़ा है। इससे जहां सरकारी धन की बर्बाद हो रही है, वहीं जलापूर्ति का भी संकट है। इस बार भी गर्मियों में पानी मिलने की उम्मीद कम है। इंतजार हुसैन ने बताया कि पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया।
इस मामले में जेई अनिल कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्थाओं को भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इसी वजह से काम रुका है। भुगतान होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें