फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिक्कतों को मात देकर अनुज ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बनाया स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कहते हैं कि अगर मनुष्य में कुछ कर गुजरने की भावना हो तो वह किसी भी परिस्थिति में अपनी मंजिल हासिल कर सकता है। इसी जज्बे को हकीकत में बदलकर दिखाया है ग्राम शिवनगर भुता के 12 वर्षीय अनुज कुमार ने। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवनगर के छात्र अनुज का चयन नागालैंड में 28 से 30 अक्तूबर तक होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन


अनुज ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया। पिछले वर्ष उन्होंने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता लेकिन स्वर्ण पदक न मिलने के कारण राष्ट्रीय प्रतियोगिता का मौका उनके हाथ से निकल गया था। इस वर्ष अनुज ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया है।
अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं अनुज
अनुज के कोच जय सिंह के अनुसार अनुज बेहद अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं। अनुज का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उनके पिता मजदूरी करते हैं और घर में संसाधनों की कमी रहती है। इसके बावजूद अनुज ने कभी अपने सपनों को छोटा नहीं होने दिया। स्कूल में प्राप्त प्रशिक्षण को अनुज घर जाकर नियमित रूप से दोहराते हैं और उपलब्ध संसाधनों में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन


सीमित संसाधनों के बीच हासिल की सफलता
जय सिंह बताते हैं कि खेल उपकरणों की कमी के कारण कई बार अनुज को अभ्यास में कठिनाई होती है। इसे देखते हुए जय सिंह ने उनके लिए खेल किट की व्यवस्था की। अनुज के पास न तो जूते थे और न ही सुरक्षा गियर लेकिन उसका हौसला कभी नहीं टूटा। सीमित संसाधनों के बीच ही सफलता अर्जित की। कोच ने बताया कि अनुज के परिवार में आर्थिक समस्या हमेशा से रही है पर उनके माता-पिता ने कभी बेटे के सपनों के आड़े समस्या को नहीं आने दि.ा। पिता मजदूरी के बावजूद कोशिश करते हैं कि बेटे को हर सुविधा उपलब्ध करा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें