फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेलापीर चौराहे पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेलापीर चौराहे पर 119.92 करोड़ की लागत से प्रस्तावित ओवरब्रिज अब नहीं बनेगा। सेतु निगम ने डेढ़ वर्ष पहले प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा था। अब कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान को प्रस्ताव निरस्त करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने दो कारण बताए हैं। डेलापीर चौराहे से बैरियर टू तिराहे तक सड़क अब सिक्स लेन हो गई है। यातायात को रफ्तार देने के लिए डेलापीर चौराहे के नाले को नगर निगम शिफ्ट कर रहा है। इससे वहां यातायात सुगम हो गया है। ओवरब्रिज की जरूरत नहीं है। ओवरब्रिज के लिए 2017 में तत्कालीन विधायक और अब के वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने भी शासन में पैरवी की थी। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक बीके सेन ने यह जानकारी दी है।
बरेली शहर में राइट्स संस्था की ओर से मेट्रो के संचालन के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। राइट्स ने प्रारंभिक तौर पर जो मार्ग मेट्रो के लिए तय किए हैं, उसमें एक मार्ग डेलापीर चौराहे से होकर भी प्रस्तावित है। अगर डेलापीर पर ओवरब्रिज बनाया जाता तो मेट्रो के संचालन में तकनीकी बाधा पड़ने का अंदेशा था। इससे मेट्रो की लागत भी बढ़ जाती। इसीलिए ओवरब्रिज के प्रस्ताव को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस धनराशि से ओवरब्रिज बनाया जाना था, उसे आधारभूत सुविधाओं के विकास पर खर्च किया जाना अधिक उपयोगी होगा। - सौम्या अग्रवाल, मंडलायुक्त




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें