फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, चपेट में आने से काम की तलाश में आए मजदूर की मौत

Sat, 15 Apr 2023 01:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शनिवार की सुबह इको कार बीसलपुर से सवारी लेकर तेज रफ्तार से आ रही थी। रुहेलखंड पुलिस चौकी के पास गति तेज होने से चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार नाले में पलट गई। वहीं कार की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। 
विज्ञापन
नाले में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बीसलपुर चौराहे पर सवारियों को लेकर आ रही तेज रफ्तार कार रुहेलखंड पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, इसमें बैठे चार यात्री घायल हो गए और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कार की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई।

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र में रुहेलखंड पुलिस चौकी के पास मजदूरों का अड्डा है। यहां खड़े होकर मजदूर काम का इंतजार करते हैं। हरुनगला में किराए के मकान में रहने वाला मजदूर क्योलड़िया थाने के गांव पनबड़िया निवासी प्रमोद (28) भी शनिवार सुबह मजदूरी के लिहाज से यहां खड़ा था। इसी दौरान बीसलपुर से सवारियां लेकर तेजी से आ रही एक इको कार बेकाबू हो गई और प्रमोद को टक्कर मारती हुई अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इससे प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया।

देख रहे हो विनोद को... इसके रूप अनेक: चाय बेचने वाला पहले बना भोजपुरी फिल्म का हीरो, फिर जालसाज

कार सवार लोग हुए चोटिल 

उधर, कार में सवार चार यात्रियों को मामूली चोटें आई, जिन्हें पुलिस व स्थानीय राहगीरों ने निकाल लिया। हादसे के बाद कार का ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने प्रमोद को अस्पताल भेजा पर उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बाकी मजदूरों से उसका नाम पता लगा और उसके परिजनों को खबर दी गई। 

विज्ञापन


उसकी पत्नी प्रीति ने शव की पहचान कर ली। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। प्रीति ने बताया कि परिवार के पास जमीन नहीं है। पति की मजदूरी से ही परिवार का पालन पोषण होता था। उसकी सूचना पर गांव से भी परिवार के लोग आ गए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें