फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देवोत्थान एकादशी के अबूझ मुहूर्त में होंगे 600 से अधिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पंच दीपोत्सव के बाद अब बाजार में सहालग की बहार छाई हुई है। 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी एकादशी से शुरू होने जा रहे मांगलिक कार्यक्रमों को लेकर बड़े पैमाने पर खरीदारी हो रही है। 20 व 21 नवंबर को तुलसी-शालिग्राम विवाह के अवसर पर शहर में ही 600 से अधिक विवाह होने का अनुमान है। ज्यादातर होटल व बरातघर पहले से ही बुक हो गए हैं।
विज्ञापन

सहालग सीजन में इस बार मेहमानों की बढ़ती संख्या के साथ खर्च करने के रुझान में भी उछाल आया है। लोग अपनी शादियों को खास बनाने के लिए कैटरिंग पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। बरातघर संचालकों के मुताबिक, एक बरात में औसतन 450 से 500 मेहमानों के लिए दावत का इंतजाम किया जा रहा है। लजीज व्यंजनों के लिए अलग-अलग जगह से महंगे शेफ की बुकिंग की जा रही है।
एक सामान्य शादी पर औसतन पांच से आठ लाख रुपये तक खर्च हो रहे हैं। बरेली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने बताया कि अकेले देवोत्थान एकादशी पर ही 30 से 40 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

बातचीत :
देवोत्थान एकादशी से शुरू होने वाले शादियों के सीजन को लेकर काफी पहले से ही बरातघर बुक हो चुके हैं। अच्छे कारोबार की उम्मीद है। - गोपेश अग्रवाल, अध्यक्ष, बैंक्विट हॉल एसोसिएशन

सहालग को देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्राहक की मांग के अनुसार तमाम तरह के व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मांग के हिसाब से ही शेफ भी बुलाए जा रहे हैं। - रजनीश गंगवार, कैटरिंग संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें