फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड हाईवे पर 40 की रफ्तार भी मुश्किल

Mon, 23 Oct 2017 01:50 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
जाम
विज्ञापन

विज्ञापन
त्योहारों पर घर आने-जाने वालों की भीड़ सड़कों पर भी है। कई दिनों से बरेली होकर गुजरने वाले तकरीबन सभी हाईवे ओवरलोड दिखाई दे रहे हैं। इससे गाड़ियों की रफ्तार थम गई है और सफर लंबा हो गया है। दिल्ली और लखनऊ हाईवे पर लोगों को ज्यादा मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। दोनों हाईवे पर सफर की औसत रफ्तार 40-50 से ज्यादा नहीं बढ़ पा रही है। जहां-तहां जाम से अलग जूझना पड़ रहा है। रविवार को दिल्ली और लखनऊ दोनों हाईवे पर जाम में फंसे लोग पुलिस को ढूंढते रहे लेकिन पुलिस कहीं नजर नहीं आई।

फतेहगंज पूर्वी में लगा आठ किमी लंबा जाम
दिवाली और छठ पूजा के लिए आने-वाले लोगों की भीड़ अभी भी सड़क पर है। रविवार को सुबह फतेहगंज पूर्वी में हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी तो दोनों तरफ करीब आठ किमी लंबा जाम लग गया। इसमें सैकड़ों गाड़ियां फंस गईं। शाम को जैसे-तैसे जाम खुला लेकिन फिर भी हाईवे पर फर्राटा भरने की नौबत नहीं आई। देर रात तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी में भी अटकीं गाड़ियां
शनिवार को भैया दूज पर ट्रैफिक बढ़ा तो दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी के पास चार घंटे जाम लगा रहा था। रविवार को भी इस हाईवे पर जाम जैसे ही हालात रहे। ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से सड़क पर गाड़ियां खुलकर दौड़ नहीं पाई। बरेली से रामपुर के बीच कई जगह थोड़ी-थोड़ी देर के लिए जाम लगता रहा। नतीजा यह हुआ कि निजी गाड़ियों से निकले लोग बरेली से मुरादाबाद तक 90 किलोमीटर का सफर भी ढाई-तीन घंटे तक में पूरा कर पाए। 

शाहजहांपुर रोड पर अधूरा फोरलेन बना सिरदर्द
बरेली-शाहजहांपुर राजमार्ग पर काफी समय से फोर लेन का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। इस वजह से न सिर्फ यहां हादसे होते हैं, बल्कि अक्सर जाम भी लगा रहता है। बहगुल नदी का पुल और रेलवे क्रासिंग संख्या 343ए पर सड़क संकरी होने के कारण दोनों ही जगह जाम लगता है। दोनों स्थानों पर जाम से निपटने के लिए तमाम विकल्प आजमाने के बावजूद यहां जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। स्टेशन रोड को जोड़ने वाली सड़क पर बने ओवरब्रिज पर भी निर्माण अधूरा होने से हादसे होते हैं। 
विज्ञापन


पीलीभीत रोड पर भी पूरे दिन जाम 
नवाबगंज के पास रविवार को हाईवे पर वाहनों के बेतरतीब फंसने के बाद जाम लग गया। दरअसल नवाबगंज में सड़क पर ही तमाम अस्थाई दुकानों का निर्माण कर लिया गया है। जिस वजह से यहां अक्सर जाम लग जाता है। रविवार को हाइवे पर लगे जाम के बाद वाहनों ने नवाबगंज कस्बे के अंदर से निकलना शुरू किया, लेकिन थोड़ी देर में अंदर के रास्ते भी जाम हो गए। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें