फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: त्रिलोचन नाथ मंदिर में चबूतरा तोड़े जाने पर भड़का आक्रोश, पुलिस ने संभाला मोर्चा, तब शांत हुए लोग

Mon, 14 Sep 2026 10:31 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली के थाना किला क्षेत्र के रेती चौराहा स्थित श्री त्रिलोचन नाथ मंदिर में सोमवार सुबह कुछ लोगों ने मंदिर के नए बनाए गए चबूतरे और मूर्ति स्थापना स्थल को तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए और भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करा कर स्थिति को संभाला। 

विज्ञापन


किला पुलिस के अनुसार हाल ही में सड़क निर्माण कार्य के कारण श्री त्रिलोचन नाथ मंदिर सड़क के स्तर से काफी नीचे हो गई है, जिसके चलते बारिश का पानी लगातार मंदिर के अंदर भर रहा था। इस समस्या से निजात पाने के लिए मोहल्ले के लोगों ने मिलकर हाल ही में मंदिर के चबूतरे का निर्माण कराया था ताकि मंदिर परिसर को जलभराव से बचाया जा सके। 

सोमवार को इस स्थान पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जानी थी। इसी निर्माण कार्य का स्थानीय कुछ लोग विरोध कर रहे थे। उनका तर्क था कि चबूतरा ऊंचा होने की वजह से उनकी मोटरसाइकिल निकलने में परेशानी होगी। इसी रंजिश के चलते सोमवार सुबह करीब सात बजे विपक्षी लोगों ने मिलकर हाल ही में तैयार किए गए चबूतरे और मूर्ति स्थापना की जगह को तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सही कराया चबूतरा 
घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग उग्र हो गए, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आक्रोशित मोहल्ले वालों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस की देखरेख में तोड़े गए निर्माण कार्य को दोबारा सही कराया गया और मूर्ति स्थापना के लिए स्थान को ठीक किया गया। 

एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद है और टूटे हुए निर्माण को तुरंत ठीक करा दिया गया है। मामले में कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें