फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: सड़क किनारे गोवंशीय पशु मरे मिलने से फैला आक्रोश, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लगाया जाम

Mon, 14 Sep 2026 09:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में गांव भजनई के पास सोमवार को गोवंशीय पशु मरे मिले। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर जाम लगा दिया। देर रात तक हंगामा होता रहा। 
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से बात करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में अलीगंज–सिरौली मार्ग पर गांव भजनई के पास सोमवार को सड़क किनारे दो गोवंशीय पशु मरे मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया। सांड़ का सिर धड़ से गायब था। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, मार्ग से गुजरते समय उन्होंने सड़क किनारे गोवंश के शव पड़े देखे। सांड़ का सिर गायब होने के कारण प्रथम दृष्टया असामाजिक तत्वों द्वारा गोकशी किए जाने की आशंका जताई। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के ब्लॉक अध्यक्ष सदेश पाराशरी, मंडल अध्यक्ष शिवम हिंदू, ब्लॉक महामंत्री आकाश मौर्य, नगर उपाध्यक्ष दिनकर शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने घटना पर कड़ा रोष जताते हुए मामले से स्थानीय पुलिस को अवगत कराया।

संगठन के पदाधिकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर जाम को खुलवाया। जाम में एंबुलेंस भी लगभग 30 मिनट तक एक मरीज को लिए खड़ी रही। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की जांच कर अज्ञात असामाजिक तत्वों की पहचान की जाए और सख्त से सख्त कार्रवाई हो। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर  दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें