फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीरगंज में वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम का प्रकोप, बच्चे ज्यादा परेशान

विज्ञापन
सीएचसी में उमड़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र में लगातार गिरते तापमान और बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर हालात ऐसे रहे कि सुबह से शाम तक ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। करीब 500 मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार, सिरदर्द, गले में खराश और वायरल संक्रमण जैसी समस्याओं के साथ पहुंचे, जिसके कारण पूरे दिन चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ी। मरीजों से सबसे ज्यादा बच्चे वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम से पीड़ित रहे।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर ने बताया कि इस समय वायरल का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और पिछले एक सप्ताह में मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि ठंड के कारण छोटे बच्चों में संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है, इसलिए अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने सलाह दी कि बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें, उन्हें ठंडी हवा या खुले स्थानों में ले जाने से बचें, गुनगुना पानी पिलाएं और बाहर का तला-भुना भोजन न दें। यदि सर्दी-जुकाम या बुखार के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराएं, ताकि बीमारी बढ़ने से रोकी जा सके।
लोगों में धक्का-मुक्की, ड्यूटी पर लगाया अतिरिक्त स्टाफ

स्वास्थ्य केंद्र पर भीड़ बढ़ने पर लोगों में धक्की-मुक्की भी रही। फिर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया। मरीजों को समय से दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। फार्मेसी काउंटर से पूरे दिन दवाओं का वितरण चलता रहा। चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि अगले कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है, जिससे मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्क रहें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और हल्के लक्षण होने पर भी तुरंत उपचार कराएं, ताकि वायरल संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें