फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएम ग्रुप न मिलने पर छात्रा ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तक्षशिला पब्लिक स्कूल की छात्रा ने 11 वीं क्लास में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ (पीसीएम) सब्जेक्ट न मिलने पर जहर खा लिया। इलाज के समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार वालों की ओर से स्कूल को लेकर अब तक कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन

आरसी मिशन थाने के मोहल्ला दलेलगंज निवासी पवन कुमार गुप्ता पेस्टीसाइड व्यापारी हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी सिद्धि चौक कोतवाली के अंटा चौराहा के पास स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल में 11 वीं की छात्रा थी। सिद्धि ने इसी वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा 64 फीसदी अंक के साथ पास की थी। वह 11 वीें में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ सब्जेक्ट चाहती थी। स्कूल में कम अंक प्रतिशत का हवाला देते हुए उसे यह विषय देने से इंकार कर दिया गया। इससे छात्रा डिप्रेशन में गई। रात में उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगडने पर परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ आरसी मिशन जय शंकर सिंह का कहना है कि छात्रा के पिता ने उसकी तबीयत बिगड़ने की बात कही थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें