फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने कुएं की ईंटें निकाल रहा युवक ढांग में दबा

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा (बदायूं)। पुराने कुएं की ईंटें निकालने के दौरान मिट्टी की ढांग गिर गई। इसमें एक युवक बीस फीट गहरे कुएं में दब गया। उसे निकालने के लिए जेसीबी से खुदाई कराई गई। ढाई घंटे चली खुदाई के बाद युवक को बाहर निकाला जा सका। युवक को गंभीर हालत में चंदौसी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा के वार्ड नंबर 10 निवासी नजाकत का कस्बे के नजदीक एक पुराना कुआं था। वहीं पर मेंथा प्लांट लगा है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे उनका बेटा मुईन (21) बड़े भाई मुजीब के साथ कुएं की ईंटें निकालने पहुंचा था। वह रस्से के सहारे कुएं के नीचे उतर गया। मुजीब ऊपर से ईंटें पकड़ रहा था। मुईन कुएं के अंदर कुछ ही ईंटें उखाड़ पाया था कि तब तक मिट्टी की एक ढांग उस पर गिर गई। वह रस्सा पकड़कर ऊपर आने लगा, तभी उसके ऊपर एक बड़ा टीला गिर गया। इससे मुईन 20 फीट गहरे कुएं में ढांग के नीचे दब गया। मुईन को संकट में फंसा देख उसके भाई ने शोर मचा दिया। इससे दर्जनों लोग फावड़ा लेकर पहुंच गए और उन्होंने मिट्टी हटानी शुरू कर दी। तुरंत दो जेसीबी बुलाकर खुुदाई कराई गई। लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे तक युवक को बाहर निकाला जा सका। सूचना मिलते बिसौली सीओ सर्वेंद्र सिंह, एसओ कृपाल सिंह, तहसीलदार, बिसौली चेयरमैन इसरार खान और लेखपाल पुन्नेश कुमार शर्मा समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। युवक को जिंदा देखकर परिवार वालों के चेहरे पर रौनक लौट आई। परिवार वाले युवक को चंदौसी के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें