फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोली की जगह उठी युवती की अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। गांव गुलाबटांडा में लक्ष्मण प्रसाद उर्फ रमेश की बेटी कोमल (24) की बुधवार को शादी होनी थी। परिवारवाले बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे थे। माता-पिता से लेकर परिवार में सब खुश थे। मगर, पिछले दिनों डेंगू से पीड़ित हुई कोमल ने मंगलवार की रात बरेली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। शादी के दिन बेटी की मौत की खबर से परिवार पर वज्रपात हो गया। घर में कोहराम मच गया। तैयारियां धरी रह गईं। बृहस्पतिवार को उसकी डोली उठनी थी, मगर एक दिन पहले अर्थी उठी।
विज्ञापन

रमेश की दो संतानों में से कोमल के अलावा बेटा आकाश है। कोमल की शादी धूमधाम से करने की योजना रमेश कई साल से बना रहे थे। इकलौती बेटी को ससुराल में कुछ परेशानी न हो, छोटा परिवार मिले, इसके लिए वह कई साल से लड़के की तलाश में जुटे थे। रिश्तेदार उत्तराखंड के ऊधम सिंह जिले के कस्बा किच्छा निवासी रणवीर सिंह के पुत्र अवनेश उर्फ विक्कू से दो साल पहले पुत्री का रिश्ता तय कर दिया। शादी रुद्रपुर के एक बरात घर में होनी थी। बरातघर तय करने के साथ दहेज में देने वाले सामान की खरीददारी कर ली गई। हलवाई, बैंड सब कुछ बुक हो गया। दोनों ओर से शादी के कार्ड बांट दिए गए। करीबी रिश्तेदार भी घर आ गए थे। शादी से पहले घर में होने वाले कार्यक्रमों में 18 नवंबर को मंगलगीत भी हुए।
रमेश ने बताया कि कोमल को बुखार तो सात- आठ दिन से आ रहा था। मगर यह जल्द ठीक होने का सबको यकीन था। शादी की तैयारियां धूमधाम से तैयारी चल रही थीं। वर पक्ष के लोग भी शादी से खुश थे। उनके घर भी धूमधाम से शादी की तैयारी चल रही थी। कोमल का पहले प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया गया। दो दिन पहले चिकित्सक ने डेंगू होने की जानकारी देकर उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चला। वहां भी जब फायदा नहीं हो पाया तो एक दिन पहले उसे बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार की रात को कोमल की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोमल की मौत से पूरे परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा। बुधवार को कोमल की शादी थी। उसी दिन उसका गांव के समीप अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में आए लोग एक ही चर्चा कर रहे थे कि विधि का कैसा विधान है- जिस दिन बेटी की डोली उठनी थी, एक दिन पहले अर्थी उठी।
विज्ञापन

वर पक्ष के लोग भी अंतिम संस्कार में शामिल
कोमल की मौत की सूचना रात को ही विक्कू के परिवारवालों को मोबाइल से दे दी गई थी। बुधवार को उसके अंतिम संस्कार में विक्कू के परिवार वाले भी शामिल हुए। कोमल के पिता रमेश ने बताया कि उसके तो दूसरी पुत्री है नहीं, जो उसकी शादी कर देता। अब जिसे रिश्तेदार मान लिया, वह जीवन भर रिश्तेदार ही रहेगा। भले ही उसकी शादी कहीं भी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें