पीलीभीत। मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद की अध्यक्षता में स्वच्छता सर्वेक्षण की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी अधिशासी अधिकारी नगरपालिका और नगर पंचायत को आवश्यक निर्देश दिए।
गांधी सभागार में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत रैंक निर्धारण हेतु निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराए जाएं। इसमें जनता द्वारा मिली फीडबैक के आधार पर प्राप्त अंकों पर विशेष ध्यान दिया जाएं। समस्त वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़े उठाना और वार्डों की नालियों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। इसके साथ ही साथ सभी अधिशासी अधिकारी प्रतिदिन वार्डों का स्वयं भ्रमण कर आम जनमानस से संपर्क स्थापित कर साफ-सफाई के संबंध में जानकारी करें। अधिशासी अधिकारियों को समस्त वार्डों में शतप्रतिशत सीसी रोड़ व नालियों का पूर्ण निर्माण कराने के निर्देश दिए। पीलीभीत नगरपालिका की ईओ निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया और जहां भी मलिन बस्तियां हैं वहां पर विशेष अभियान चलाकर सफाई कार्य कराई जाए। उन्होंने प्लास्टिक, थर्माकोल के प्रयोग को पूर्णतया प्रतिबंधित करें। डीएम वैभव श्रीवास्तव को निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी के लिए समस्त वार्डों पर नोडल अधिकारी नामित कर नियमित साफ-सफाई कार्य को संपन्न करे। बैठक में बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित, अपर जिलाधिकारी अतुल सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) देवेंद्र प्रताप मिश्र, ईओ निशा मिश्रा के अलावा समस्त उप एसडीएम मौजूद रहे।