फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने ऐसी उड़ा बिजली, दूसरे दिन भी कई जगह नहीं आई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश से सप्लाई ठप होने के बाद शुक्रवार देर रात शहर के अधिकांश इलाकों में तो बिजली गई, मगर ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर शनिवार को भी कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में लगे रहे। शहर में शुक्रवार की रात एक्सईएन ने खुद कर्मचारियों के साथ भ्रमण कर आपूर्ति सही कराई।
विज्ञापन

शुक्रवार को तड़के शुरू हुई बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई थी। शुक्रवार को दिनभर बारिश होने के कारण दुरुस्त होने में काफी दिक्कत आ रही थी। शाम को बारिश रुकने के बाद एक्सईएन असीम कुमार ने खुद मोर्चा संभाला और कर्मचारियों के साथ भ्रमण अधिकांश इलाकों को देर रात तक विद्युत सप्लाई शुरू करा दी गई थी। एक्सईएन ने बताया कि कुछ स्थानों पर कर्मचारी लगे हुए है। शनिवार की शाम तक उन स्थानों पर भी सप्लाई पूरी तरह चालू हो जाएगी।
बरखेड़ा। बारिश से पौटा और पीलीभीत के बीच मेन लाइन में आई खराबी के कारण शुक्रवार को तड़के नगर समेत पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई। इसे कस्बे समेत लगभग दो सौ गांवों में अंधेरे में डूब गए। शनिवार को दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति शुरु हो पाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह बारिश होने के कारण मेन लाइन में खराबी के चलते विद्युत सप्लाई तड़के बंद हो गई। इससे दो नगर, टिकरी, बुहिता और सुहास फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। इन फीडरों से जुड़े करीब दो सौ गांव अंधेरे में डूब गए। अवर अभियंता साबिर अली ने बताया कि शुक्रवार को ही टीम को फाल्ट तलाने के लिए भेज दिया गया था, लेकिन पूरे दिन हुई बारिश के कारण फाल्ट नहीं मिल सका। शनिवार को सुबह से ही टीमों को लगाया गया। पौटा और पीलीभीत के बीच मेन लाइन के इंसुलेटर में खराबी आने के कारण सप्लाई बंद हो गई थी। जिसे दुरुस्त कराकर करीब 11 बजे कस्बे में और एक बजे देहात क्षेत्र की विद्युत सप्लाई शुरू कर दी गई है। इस दौरान करीब 28 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें