फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी यहां भी बढ़ाएगी सर्दी, आज और कल हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी के बीच बुधवार शाम मैदानी इलाकों में भी मौसम बदल गया। सुबह से दोपहर तक धूप खिली रहने के बाद अचानक बादल छा गए। अगले तीन दिनों तक भी बादल छाए रहेंगे और सूर्यदेव के दर्शन न के बराबर होंगे। मौसम विभाग ने 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलने, गलन बढ़ने और बारिश होने की भविष्यवाणी की है। दिन और रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22.0 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन शाम को अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। शाम को तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रह गया। इससे पहले अपराह्न तीन बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और चार बजे के बाद शाम जैसा नजारा दिखने लगा। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बुधवार रात से ही बर्फबारी शुरू होने की संभावना जताई गई, वहीं मैदानी इलाकों में भी बुधवार से ही मौसम करवट लेते दिखने लगा।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन तक पीलीभीत और आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के अलावा वातावरण में नमी बढ़ेगी। बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाएं चलेंगी और इस दिन तेज बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने से पहले तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। तापमान में गिरावट आएगी। गलन भी बढ़ेगी। सुबह-शाम कोहरे कर प्रकोप भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें