फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के नजदीकखेत में बाघ ने गाय को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गजरौला क्षेत्र के गांव विधिपुर में शनिवार सुबह गेहूं के खेत में बाघ ने गाय को निवाला बना लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। घटना के बाद गांव में दहशत है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र में पिछले साल भर से लगातार बाघ की चहलकदमी जंगल से बाहर आबादी इलाके में है। अक्सर बाघ हाइवे और खेतों में देखने को मिल रहे हैं। शनिवार को क्षेत्र के गांव विधिपुर में उमराव लाल के गेहूं के खेत में गाय मरी पाई गई। गांव वाले जब सुबह खेतों में गए तो गाय को मृत अवस्था में पड़ा देखा। तुरंत ही समझ गए कि बाघ ने उसे निवाला बनाया है। गाय समीप के गांव लालपुर निवासी हीरालाल की होना बताया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने खेत में पहुंचकर बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। आबादी से से कुछ दूरी पर हुई घटना से ग्रामीणों में दहशत है। माला रेंज की गढ़ा बीट प्रभारी सत्यवीर संधू ने बताया कि खेतों में पगचिह्न बाघ के पाए गए हैं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके राठौर को बुलाकर गाय के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें