फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी बेचकर किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान करेगी बरखेड़ा चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना किसानों का करीब 121 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान करने के लिए बरखेड़ा मिल चीनी की बिक्री करेगी। शासन की सख्ती के बाद मिल प्रबंधन ने चीनी बेचकर किसानों का भुगतान 31 दिसंबर तक करने का दावा दिया है। इस काम में तेजी लाने के लिए जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) ने मिल के अंदर चीनी के स्टाक का सत्यापन और भुगतान कराने को दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

एलएच चीनी मिल को छोड़कर जिले की तीनों चीनी मिलों ने गन्ना किसानों को अभी तक पिछले सत्र का शत प्रतिशत बकाया भुगतान नहीं किया है। बकाया भुगतान को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ समेत गन्ना आयुक्त कड़े आदेश भी कर चुके हैं। विभागीय अफसरों ने भी भुगतान न करने वाली चीनी मिलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। सख्ती पर बरखेड़ा चीनी मिल ने 121.97 करोड़ रुपये में से मात्र एक करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। अब इस चीनी मिल पर किसानों का 120.03 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने मिल प्रबंधन को बकाया भुगतान करने को निर्देश दिए हैं। बरखेड़ा चीनी मिल प्रबंधन ने 31 दिसंबर तक हर हाल में भुगतान करने का दावा किया है। सीएम के निर्देश पर बरखेड़ा चीनी मिल किसानों को चीनी बिक्री कर बकाया भुगतान करेगी। डीसीओ ने सचिव बीसलपुर और एससीडीआई बरखेड़ा मिल में चीनी के स्टाक का सत्यापन कर बिक्री की कवायद शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
सचिव बीसलपुर और एससीडीआई बरखेड़ा को चीनी के स्टाक का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। सत्यापन होने के बाद चीनी को बेचा जाएगा। इसी से भुगतान कराया जाएगा। -जितेंद्र मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें