फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मरौरी ब्लॉक में बनेगा प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर भूमि की तलाश कर ली गई है। जिला प्रशासन द्वारा मरौरी ब्लॉक के खाग ग्राम पंचायत की भूमि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण 25 करोड़ से किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन द्वारा जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने को कैबिनेट में मंजूरी मिल चुकी है। पूर्व में प्रमुख सचिव ने मेडिकल कॉलेज के लिए डीएम से प्रस्ताव मांगा था। जिस पर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने पीलीभीत-बरेली रोड पर शाही में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए करीब 17 एकड़ जमीन का चयन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। करीब दो माह पूर्व इस प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ शासन से पहली किस्त के रूप में 14 लाख की पहली किश्त भी जारी कर दी, लेकिन उक्त भूमि विवादित निकली। इसके बाद ललौरीखेड़ा में करीब 12 एकड़ भूमि का चयन किया गया। यह भूमि भी किन्हीं कारणों के चलते निरस्त कर दी गई। इसके बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव ने प्रशासनिक अमले के साथ प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर पुन: जमीन तलाशनी शुरू दी। जिला प्रशासन के मुताबिक प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर मरौरी ब्लॉक के खाग ग्राम पंचायत की 10 एकड़ भूमि का चयन किया है। इसका प्रस्ताव बनाकर राजस्व परिषद को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर मरौरी ब्लॉक के खाग में 10 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
रमेश चंद्र पांडेय, सीडीओ/प्रभारी डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें