फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.09 लाख टन धान की होगी खरीद, महिला किसानों को वरीयता

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य योजनाओं की तर्ज पर सरकार ने जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद में इस बार महिला किसानों को सहूलियत दी है। नए नियम के तहत महिला किसान किसी भी कार्य दिवस में क्रय केंद्रों पर अपनी उपज को वरीयता के आधार पर बेच सकेंगी। जबकि लघु एवं सीमांत किसानों के लिए सप्ताह में दो दिन आरक्षित किया गया है। वह मंगलवार और शुक्रवार को अपनी उपज को बेच सकेंगे। अफसरों का दावा है कि विभाग की ओर से धान खरीद को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इस बार धान खरीद के लिए आठ एजेंसियों के 114 केंद्र बनाए हैं। आठ एजेंसियों के माध्यम से जिले को 3.09 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया है। कॉमन धान का समर्थन मूल्य 1815 रुपये और ए ग्रेड धान का मूल्य 1835 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। डिप्टी आरएमओ अविनाश झा ने बताया कि महिला सशक्तीकरण को लेकर शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान का असर इस बार धान खरीद में भी दिखेगा। धान खरीद में महिला किसानों को वरीयता दी जाएगी। उनका धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाएगा। लघु एवं सीमांत किसानों का हफ्ते में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को धान खरीदा जाएगा। बटाईदार किसान भी 100 क्विंटल तक धान बेच सकेंगे। किसानों धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के धान नहीं खरीदा जाएगा। बटाईदार किसान भी उसे माना जाएगा तो लिखित सहमति के आधार पर खेती कर रहा हो। लेखपाल उसका सत्यापन करेगा। इधर, धान खरीद में महिला किसानों को वरीयता दिए जाने का महिलाओं ने बढ़ चढ़कर स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें