फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने ली एक और ग्रामीण की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/ जहानाबाद। सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए शासन स्तर से करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में पशु आश्रय गृह खोलकर उनमें आवारा पशुओं को रखने की जिम्मेदारी प्रशासन को दी गई है। इसके बावजूद बरती जा रही लापरवाही से न तो पशु सुरक्षित हैं और न ही ग्रामीण। अब जहानाबाद क्षेत्र में सांड़ ने खेत पर जाते वक्त बुजुर्ग पर हमला कर घायल कर दिया। पीएचसी में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के सैजना गांव निवासी 70 वर्षीय पूरनलाल खेती करते थे। मंगलवार सुबह वह पैदल अपने खेत की तरफ जा रहे थे। गांव के बाहर नहर के नजदीक पहुंचते ही आवारा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। पूरनलाल को सांड़ ने पटक दिया, इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण जमा हुए और बमुश्किल बचाया। खबर मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आननफानन में घायल पूरनलाल को पीएचसी ललौरीखेड़ा ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनको हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोपहर बाद उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर घर आ गए। परिवार में वृद्ध की मौत के बाद चीख पुकार मच गई है। मृतक के पांच बेटे पुत्तूलाल, धर्मपाल, ओमप्रकाश, निर्वाहन, रामबहादुर और दो बेटी भाग्यवती, मुन्नी देवी हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें