फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज बीसलपुर में, दौड़े अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। सीएम योगी आदित्यनाथ के बृहस्पतिवार को बीसलपुर तहसील क्षेत्र के न्यूरानपुर गांव में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसकी सूचना पर प्रशासन में खलबली मच गई। इसको लेकर बुधवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी अभिषेक दीक्षित, एडीएम देवेंद्र मिश्र, एएसपी रोहित मिश्र, समाज कल्याण अधिकारी केपी सिंह, एसडीएम वंदना त्रिवेदी, सौरभ दुबे समेत अन्य विभागों से जुड़े अफसर न्यूरानपुर पहुंचे और व्यवस्था दुरुस्त रखने की जाने लगी। अधिकारियों ने गांव में डेरा डालकर हेलीपैड, सड़क से लेकर सुरक्षा तक सभी बंदोबस्त को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन का सरकार कार्यक्रम तय हो जाने के बाद से प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस दौरान वह योगी शांतिनाथ द्वारा अपने आश्रम की दी गई पांच एकड़ जमीन पर आश्रम पद्घति से बनवाए जाने वाले विद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा मढ़ी परिसर में ही होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में नव दंपतियों को सीएम आशीर्वाद देंगे। डीएम-एसपी समेत अन्य विभागों के अधिकारी बुधवार सुबह 10 बजे से पहुंचना शुरू हो गया। इसके बाद न्यूरानपुर गांव में आयोजन स्थल पर बिजली, साफ-सफाई और अन्य बंदोबस्त को सुधारा जाने लगा। संबंधित विभाग के अधिकारी टीम के साथ लग गए। पीडब्ल्यूडी की ओर से हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल की सड़क का सुधार कराया जा रहा है। अस्थाई हेलीपैड कार्यक्रम स्थल के नजदीक बनवाया जा रहा है। लखनऊ नंबर की कारें भी पुलिस लाइन पहुंचना शुरू हो गई हैं। जनपद के अलावा बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर समेत आसपास के अन्य जिलों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस और दमकल विभाग की टीम को भी अलर्ट रखा जाएगा।
पहले पीलीभीत में होना था सामूहिक विवाह
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह विवाह समारोह के तहत 525 जोड़ों की शादी कराई जानी है। पहले यह समारोह मुख्यालय स्थित ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में होना था। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं। आननफानन में बुधवार सुबह इसका स्थान बदलकर बीसलपुर के न्यूरानपुर गांव में कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि सीएम के दौरे को देखते हुए जगह बदली गई है। नए बंदोबस्त पूरे कर लिए गए हैं। वहां पर समाज कल्याण विभाग की ओर से ही एक अन्य कार्यक्रम आश्रम पद्घति विद्यालय के शिलान्यास का भी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन का सरकारी कार्यक्रम मिल गया है। आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है। अधिकारी खुद इस पर निगाह बनाए हुए हैं। कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण कर बंदोबस्त पूरा कर लिया गया है। जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। - वैभव श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें