फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कृषि महाविद्यालय कैंपस का उद्घाटन

Thu, 14 Nov 2019 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
उद्धाटन करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले ने गुरुवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर से संबद्ध कृषि महाविद्यालय कैंपस लखीमपुर खीरी का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर परिसर पहुंचे। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन वनटंगिया गांवों को राजस्व गांव का दर्जा दिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों को पराली से कम्पोस्ट बनाने की नसीहत भी दी। हालांकि इस दौरान उन्होंने गोला को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर कुछ नहीं बोला। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कृषि विज्ञान केंद्र एक और देने की सौगात देने की बात कही। 
मालूम हो कि अलीगंज रोड स्थित जमुनाबाद फार्म में सपा शासनकाल में चार मार्च वर्ष 2014 को कृषि महाविद्यालय कैंपस का भूमि पूजन हुआ था। 25 हेक्टेयर में 4295.47 लाख की लागत से बने कैंपस का उद्घाटन पांच वर्ष आठ माह 10 दिन बाद आज हुआ।
विज्ञापन


बुधवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम सहित जिले और तहसील के आला अधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह, गोला विधायक अरविंद गिरि, जिलाउपाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू सहित जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 14 नवंबर की दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कृषि महाविद्यालय कैंपस का उद्घाटन करेंगे।

कैंपस के फेज वन का कार्य पूर्ण
प्रोजेक्ट मैनेजर मुसाफिर यादव ने बताया कि कृषि महाविद्यालय कैंपस के फेस वन में प्रशासनिक भवन, लेक्चर हॉल, ब्वॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल, टाइप टू, टाइप 3, टाइप 4 में 8-8 आवासों और टाइप 5 में एक आवास, बाउंड्रीवॉल, मेनगेट, दो वाटर पंप, ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक, आंतरिक और बाह्य जल एवं विद्युत आपूर्ति का काम पूर्ण कर लिया गया है वहीं संकाय भवन निर्माणाधीन है।

कैंपस में ही उतरेगा सीएम का हेलीकॉप्टर
अधिकारियों ने बताया कि कैंपस के अंदर कार्यक्रम स्थल के निकट मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड बना दिया गया है। हेलीपैड से कार द्वारा मुख्यमंत्री उद्घाटन और सभास्थल तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री करेंगे पांच पौधों का रोपण
कृषि महाविद्यालय कैंपस उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री पंचवटी के नाम से पांच पौधों का रोपण करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें