फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष शहला ने लिपिक को किया निलंबित, कई के पटल बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर ने बुधवार को एक लिपिक को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही एक लिपिक का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए। कई के कार्यपटल भी बदल दिए। इससे पालिका कर्मियों में हड़कंप मच गया है। वहीं शहला ने विशेष शक्तियों का प्रयोग करने का हवाला दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर ने बुधवार को कार्रवाई कर हड़कंप मचा दिया। पहले तो कर्मचारी समझ नहीं सके। बाद में शहला ने बताया कि नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 72 की प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर निलंबित किया जाता है। शहला ने सबसे पहले लिपिक रघुवर सिंह निलंबित किया। कहा कि रघुवर ने कर्मचारियों के छह माह का वेतन एक लाख 62 हजार रुपये बिना मेरे अनुमति के निकाला। साथ ही अभिलेख भी दूसरे बनाए गए हैं। इसके बाद लिपिक अचल कुमार शर्मा को नगर में अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा कराने के आरोप में एक माह का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया। उन्हें लिपिक के चार्ज से वंचित कर दिया गया है। वहीं अमर सिंह वसूलीकर्ता का भी वेतन काटा गया है। उधर, पालिकाध्यक्ष ने राजीव गंगवार को नगर पालिका का अधिवक्ता नियुक्त किया है।

अधिवक्ता शारिक हुसैन और उनके पिता को नोटिस
नगर पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर ने नगर के अधिवक्ता शारिक हुसैन और उनके पिता सफी हुसैन उर्फ सफन मियां पर गाटा संख्या 502 सरकारी तालाब व अंबेडकर पार्क का कुछ हिस्सा, सार्वजनिक सड़क पर जबरन अवैध कब्जा कर भवन और मार्केट का निर्माण कराने के आरोप में नोटिस दिया है। उन्होंने मानचित्र 15 दिन के अंदर कार्यालय को प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि पालिका द्वारा 10 नंवबर 18 को नोटिस जारी किया गया था लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया। शारिक ने बताया कि पालिकाध्यक्ष ने राजनीति से प्रेरित होकर नोटिस दिया है। पालिकाध्यक्ष कह रही हैं हाईकोर्ट ने उनके वित्तीय अधिकार बहाल कर दिए हैं लेकिन अभी तक प्रशासन के पास लिखित में कोई सूचना नही आई है।
विज्ञापन


इनके बदले गए कार्य पटल
लिपिक अचल शर्मा, कैलाशचंद्र, धर्मेंद्र सिंह, अमर सिंह, हामिदनूर, महेशचंद्र, हामिद नूर के कार्य में फेरबदल किए हैं। अचानक हुए फेर बदल से पालिका प्रशासन में हड़कंप मचा है।

नगर पालिका के कर्मचारियों के कार्य पटल बदले हैं जिसमें एक लिपिक रघुवर सिंह को निलंबित भी किया गया है। साथ अधिवक्ता शारिक हुसैन और उनके पिता को नगर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा कर क्रय की। उनसे मानचित्र भी मांगा गया है। - शहला ताहिर, पालिकाध्यक्ष

अभी तक वित्तीय अधिकार बहाल होने का पत्र न तो मेरे पास आया और न ही जिला प्रशासन के पास। नगर पालिका अध्यक्ष के पास विशेष अधिकार होता है जिसके तहत उन्होंने कार्रवाई की है। वलबीर सिंह, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें